फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maulana Momin statement for Muslims on teen talaq Act

मौलाना मोमिन बोले, तीन तलाक पर कानून बनना मुसलमानों के कर्मों का नतीजा

Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Maulana Momin statement for Muslims on teen talaq Act
हजरत निजामुद्दीन मरकज दिल्ली से आए मौलाना मोमिन संभली

आज तीन तलाक के मामले में देश में जो कानून बनाया गया है या शरई कानून में फेरबदल की बात की जा रही है, यह सब मुसलमानों के आमाल (कर्म) का नतीजा है। मुसलमानों ने शरीयत को अपने मिजाज के मुताबिक इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से लोगों को इस पर उंगली उठाने का मौका मिला। हजरत निजामुद्दीन मरकज दिल्ली से आए मौलाना मोमिन संभली ने इज्तिमा के अंतिम दिन रविवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


 कई मुल्कों में तकरीरें कर चुके यूपी के संभल निवासी मौलाना मोमिन ने पौने दो घंटे तक समाज और शरीयत संबंधी ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज मामूली बात पर तीन तलाक देना आम हो गया है, जबकि तलाक देने वाले से परवरदिगार बेहद नाराज होता है। अपने गुनाहों की सच्चे दिल से रब से माफी मांगें और दोबारा गुनाह न करने का संकल्प लें।
विज्ञापन


अल्लाह माफ  करने वाला है, जरूर माफ करेगा। उन्होंने कहा कि आज मुसलमानों के पास ईमान की कमी है। वह झूठ, चोरी, चुगलखोरी, फरेब, रिश्वतखोरी, सूदखोरी छोड़ दें तो उनका ईमान पाक हो जाएगा। कहा कि लोगों को शरीयत पर उंगली उठाने का मौका आपने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता का दिल न दुखाओ

मौलाना ने कहा कि वालिदेन (माता-पिता) की इज्जत करो। बुढ़ापे में उनकी हर जरूरत की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है। उनसे ऊंची आवाज में बात मत करो। सभी अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे तो वृद्धाश्रम की जरूरत नहीं होगी। सोचना चाहिए कि कल हमें भी बूढ़ा होना है, आज नहीं सुधरे तो कल हमें भी यही दिन देखने पड़ सकते हैं।

कन्या भ्रूण हत्या समाज पर कलंक
मौलाना मोमिन ने कन्या भ्रूण हत्या को कलंक बताते हुए कहा कि इस काम को जानवर भी नहीं करता। इसलिए बेटे और बेटियों को पढ़ाओ, उन्हें काबिल बनाओ।

इंसान बिगड़ता है तो तबाही आती है
मौलाना ने कहा कि आज देश और दुनिया 1400 साल पहले की तबाही की ओर जा रही है। गलत कामों को कानूनी मान्यता दी जा रही है। जिसे माडर्न नाम दिया जा रहा है, वह हैवानियत की ओर ले जाने वाला है। वाहन या मशीन बिगड़ती है तो थोड़ा नुकसान होता है, जब इंसान बिगड़ता है तो तबाही आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed