फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mathiana village bereft of road even after passing the resolution

प्रस्ताव पारित होने के बाद भी मठियाना गांव सड़क से महरूम

Sun, 23 Feb 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mathiana village bereft of road even after passing the resolution
सड़क सुविधा से वंचित मठियाना गांव। - फोटो : VIKAS NAGAR
वर्ष 2017 में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी जौनसार बावर का मठियाना गांव सड़क सुविधा से महरूम है। लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। इसके साथ ही फसलों को भी पीठ पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को सही समय पर उपचार भी नहीं मिल पाता। इस कारण उनकी जान पर बन आती है। गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में आशु शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरीश शर्मा, अमर दत्त शर्मा, सुंदराम शर्मा, सरदार शर्मा, भीम सिंह, अतर सिंह, साधू राम आदि ने बताया कि अगस्त 2017 में दोधा संपर्क मार्ग को विस्तारित कर मठियाना गांव तक पहुंचाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वर्तमान में गांव में 300 से अधिक की आबादी निवास करती है। गांव सड़क सुविधा के लिए जरूरी सभी मानकों को पूरा करता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सड़क न होने के कारण आज भी गांव विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। हर बार विभागीय अधिकारी बजट की कमी बता सड़क निर्माण कार्य से पल्ला झाड़ लेते हैं। कहा यदि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बना शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क कटिंग का काम शुरू किया जाएगा। - बीसी पंत, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, लोनिवि कालसी (पीएमजीएसवाई)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed