मतीन सिद्दीकी बने हुनर परिषद के अध्यक्ष, राज्यमंत्री का दर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार अब्दुल मतीन सिद्दीकी की ताजपोशी हो गई। शासन ने उन्हें उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। उत्तराखंड हुनर परिषद का गठन किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घोषणा की थी। बाद में इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने पास कर दिया। हुनर परिषद का गठन बुनकर और दूसरे कारीगरों के उद्यम विकास के लिए किया गया है।
सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने बताया है कि राज्य में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का गठन किया गया है। परिषद का अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी, आजाद नगर हल्द्वानी को नामित किया गया है। अनीस अहमद (लाल कुंआ), मोहम्मद हनीफ (धनपुरा हरिद्वार), यासिर अराफात (मुहम्मदपुर मोहनपुरा, रूड़की) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। परिषद में 9 गैर सरकारी तथा 3 शासकीय क्षेत्र से सदस्य के रूप नामित किए गए हैं।
इंदिरा हृदयेश कर रहीं थी पैरवी
बता दें कि अब्दुल मतीन सिद्दीकी को पद दिलाए जाने के संबंध में वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश पैरवी कर रही थीं। आने वाले चुनाव के मद्देनजर सिद्दीकी की ताजपोशी से फायदा मिलेगा। इससे क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश है।
हरिदास का टिकट कटने की चर्चा
हरिद्वार के झबरेड़ा से बसपा विधायक हरिदास के टिकट कटने की शुक्रवार को दिन भर चर्चा रही। यह कहा जाता रहा है कि बसपा हाई कमान ने हरिदास का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर दो-तीन बसपा नेताओं को टिकट मिलने की संभावना व्यक्त की गई। इस संबंध में पुष्टि के लिए विधायक हरिदास से बात नहीं हो सकी। उनका और प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार का फोन नो रिप्लाई रहा।