{"_id":"47cb5a505526235ceeda8288bfc7808c","slug":"matbar-singh-kandar-return-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपाल महाराज के बाद कंडारी बीजेपी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल महाराज के बाद कंडारी बीजेपी में शामिल
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपाल महाराज के बाद कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री व पुराने दिग्गज मातबर सिंह कंडारी जल्द ही भाजपा में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में मुलाकात की
वह टिहरी उप-चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बुलावे पर सोमवार को दिल्ली गए कंडारी ने उनसे मुलाकात की। राजनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को जल्द ही कंडारी की ज्वाइनिंग की तिथि तय करने को कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली आने का संदेश
कांग्रेस के दिग्गज मातबर सिंह कंडारी आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिले। कंडारी ने बताया कि बीती रात लगभग पौने बारह बजे उन्हें दिल्ली आने का संदेश मिला। कंडारी सोमवार को दिल्ली पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
कांग्रेस को नुकसान
काफी देर चली मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को फोन कर कंडारी की ज्वाइनिंग तिथि तय करने को कहा। कंडारी के साथ इस दौरान भाजपा के दो विधायक स्वामी यतीश्वरानंद व संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।
कंडारी की ज्वाइनिंग के बाद कांग्रेस को राजनीतिक तौर पर पौड़ी व टिहरी संसदीय सीट पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूत्रों की माने तो जल्द ही कंडारी की ज्वाइनिंग की तिथि तय हो जाएगी और इसके बाद कई दूसरों का रास्ता भी खुलेगा।
और ये जानबूझ कर बने अनजान
दिल्ली में राजनाथ सिंह से मातबर सिंह कंडारी की मुलाकात के घटनाक्रम से प्रदेश नेतृत्व अभी अनजान बना हुआ है। यह अनजानापन किसी रणनीति का हिस्सा है या फिर कोई और बात यह तो समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने इतना ही कहा कि देखते है क्या होता है।
पहले पार्टी नेताओं से बात कर थाह ली जाएगी। इसके बाद आगे की योजना बनेगी। लेकिन तीरथ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें दिल्ली से किसी तरह का कोई मैसेज मिला है या नहीं।