फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   matbar kandari back in bjp

'मैं पार्टी का गुनाहगार हूं, अब कभी नहीं जाउंगा'

Thu, 17 Apr 2014 08:08 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Apr 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
matbar kandari back in bjp

लगभग 19 महीने कांग्रेस में बिताने के बाद उत्तराखंड के दिग्गज नेता मातंबर सिंह कंडारी गुरुवार को भाजपा में वापस आए तो पार्टी के प्रति उनका अंदाज भी बिल्कुल इसी तरह का था।

विज्ञापन


भाजपा छोड़ने के लिए माफी मांगी

भावुक भी हुए, शेरो शायरी की और पार्टी के बड़े नेताओं से सार्वजनिक तौर पर भाजपा छोड़ने के लिए माफी मांगी। बोले, पार्टी तो मां होती है, यही समझो कि मैंने अपनी मां को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


कंडारी की भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर 18 दिन से पसरा सन्नाटा आज आखिर टूटा। भाजपा मुख्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो कदम ठिठके, इधर उधर देखा। पीछे चल रहे कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय बाद मुख्यालय पहुंचे तो खुशी में भावुकता लबालब थी। पीछे देखा और बुके हाथ में लिया। गेट पर ही प्रवक्ता मुकेश महेंद्रा ने कंडारी को रिसीव किया और अंदर ले गए।

पार्टी छोड़ना बुरे कर्मों की सजा
भीतर बैठे प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को बुके दिया और कुछ समय के लिए भावुक हो उठे। गर्दन हिलाते हुए कहा कि भाजपा छोड़ना गलत फैसला था, शायद किसी जनम के बुरे कर्मों की सजा रही होगी।

मेन हॉल में कार्यक्रम शुरू हुआ, समर्थक पहले से ही जमा थे। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत जैसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो कंडारी भी आकर कार्यकर्ताओं के बीच बैठ गए। तीरथ ने मंच पर बुलाया और स्वागत किया।


मातबर ने जैसे ही माइक पकड़ा, पहले तो राजनाथ सिंह, बीसी खंडूड़ी, भगतदा, त्रिवेंद्र, तीरथ से भाजपा छोड़ने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अब तो मरने पर भाजपा का ध्वज नसीब हो, यही तमन्ना है।

मुश्किल दिल के इरादे आजमाती है, लेकिन ठोकर ही इंसान को उठना भी सिखाती है, जैसे शेर पेश किए और भावुक हो उठे।

मातबर सिंह कंडारी की राजनीतिक पृष्ठभूमि

:- 1980 से 90 तक रुद्रप्रयाग केजखौली ब्लॉक के प्रमुख रहे
:- 1991 से 96 तक देवप्रयाग से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए
:- 1997 में पहली बार यूपी में मंत्री बने
:- उत्तराखंड गठन के बाद प्रदेश में कैबिनेट मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रहे
:- 2012 में पहला चुनाव हारे
:- 21 सितम्बर 2012 को कांग्रेस छोड़ी, गुरुवार को वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed