फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mastermind of cyber fraud of Rs 1.95 crore arrested

Dehradun News: 1.95 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mastermind of cyber fraud of Rs 1.95 crore arrested

विज्ञापन
एसटीएफ और आईफोरसी (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर साइबर ठगी के मास्टरमाइंड हरियाणा के नाथूपुर गुड़गांव निवासी अवनीश जयसवाल को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने फर्जी पहचान और बैंक डिटेल्स का इस्तेमाल कर 1.95 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। टीम ने उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि टिहरी गढ़वाल के रहने वाले पीड़ित ने इसी वर्ष मई महीने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनको एक मैसेज मिला था, जिसमें व्हाट्सएप नंबर सेव करने का अनुरोध किया गया था। मैसेज करने वाले ने खुद को एक कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया था और एक नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। इसके लिए 1.95 करोड़ रुपये एडवांस मांगा था। आरोपी ने फर्जी मैनेजिंग डायरेक्टर, फर्जी पहचान और बैंक डिटेल्स का उपयोग कर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई थी। इस मामले की जांच एसटीएफ और आईफोरसी की टीम कर रही थी। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपी ने जिन बैंक खातों का उपयोग किया था, उनमें कुछ माह में ही 3.20 करोड़ का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed