{"_id":"6639bad4b986430ba40a4af3","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-junk-warehouse-roorkee-uttarakhand-news-in-hindi-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू
Tue, 07 May 2024 11:04 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 07 May 2024 11:04 AM IST
सार
भगवानपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में देर रात आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवानपुर क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना रुड़की और भगवानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से यहां रखा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र स्थित गागलहेड़ी मार्ग पर शाहिर निवासी चाचक चौक गागलहेड़ी रोड, भगवानपुर का कबाड़ का गोदाम है। जहां देर रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में फैलना शुरू हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बाबा केदार चले अपने धाम: दूसरे पड़ाव के लिए किया डोली ने प्रस्थान, तस्वीरों में देखें उमड़ा आस्था का ऐसा सैलाब
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रुड़की और भगवानपुर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग से लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया है। उधर, भगवानपुर अग्निशमन प्रभारी केशव दत्त तिवारी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।