{"_id":"ffab5b4a16c6e9e15a260ce8d72043ef","slug":"martyrs-remembered-on-vijay-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर याद किए कारिगल शहीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर याद किए कारिगल शहीद
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौर्य दिवस पर गांधी पार्क स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर सुबह से ही लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने लगे थे। सुबह करीब 9.45 बजे मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कृषि मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पुष्प चक्र चढ़ाकर कारगिल शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
19 कुमाऊं रेजीमेंट के पाईप बैंड ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स के जवानों ने सम्मान गार्ड दिया। इसके बाद कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने आपदा राहत में लगे सैनिकों और पायलटों को भी नमन किया। मुख्यमंत्री के जाने के करीब एक घंटे बाद भाजपा नेत्री उमा भारती, शाहनवाज हुसैन ने भी शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, मसूरी विधायक गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मेयर विनोद चमोली, पूर्व खेल मंत्री खजान दास ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
नहीं भूलेगा शहीदों का बलिदान
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने साहस और पराक्रम से घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। इस युद्ध में उत्तराखंड के 75 सैनिकों ने शहादत दी थी, जिनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। राज्य के अस्कोट मृग विहार क्षेत्र के मुद्दे पर कहा कि विकास के लिए गांवों को इसकी परिधि से बाहर किया गया है।
गांव के वन क्षेत्र से बाहर होने के बाद बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। इस मौके पर कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कारगिल शहीदों को सरकार की ओर से हर संभव मदद की जा रही है। सभी शहीदों के परिजनों को भूमि दी गई है। कुछ को भूमि नहीं दिए जाने की शिकायत है, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
कारगिल युद्ध से सीख ले सरकार
भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि कारगिल युद्ध से सरकार को सीख लेनी चाहिए। देश की एक इंच जमीन का समझौता नहीं होना चाहिए।
कारगिल में उत्तराखंड के जवानों ने शहादत दी थी और आज के दिन यहीं से उनको नमन करना सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरकार को चीन के कदमों का विरोध करने के साथ ही सख्ती बरतनी होगी। केंद्र में प्रधानमंत्री मुखिया नहीं हैं बल्कि सोनिया गांधी हैं। प्रधानमंत्री बीते 10 साल से खामोश हैं। वहीं, भाजपा ने ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि चीन की घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्र सरकार खामोश है। हमें चीन की घुसपैठ से डरने की जरूरत नहीं है, इसका जवाब दिया जाना चाहिए।
इन लोगों ने भी शहीदों को किया नमन
गांधी पार्क स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक कर्नल (रिटायर्ड) आरपी सिंह, जिलाधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव भाष्करानंद, कैप्टन(रिटायर्ड) बलबीर सिंह रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) अनिल बाघवा, उपनिदेशक कर्नल (रिटायर्ड) एएस अधिकारी, उप निदेशक मेजर(रिटायर्ड) करन रावत, मेजर(रिटायर्ड) बीएस नेगी, कर्नल(रिटायर्ड) एसपी घिल्डियाल, कर्नल(रिटायर्ड) सुरेश त्यागी, कर्नल(रिटायर्ड) पीडी कुड़ियाल, कर्नल(रिटायर्ड) एसपी देवरानी आदि उपस्थित थे।