{"_id":"6ad4d14e4c9e78cb3a0cece7","slug":"martyrs-memorial-falls-into-disrepair-due-to-lack-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1093443-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देखरेख के अभाव में बदहाल हुआ शहीद स्थल, व्यायाम उपकरण भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देखरेख के अभाव में बदहाल हुआ शहीद स्थल, व्यायाम उपकरण भी क्षतिग्रस्त
Sun, 18 Oct 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल रोड स्थित शहीद स्थल पर बना छोटा सा तिकोना पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। देखरेख के अभाव में पार्क में लगे झूले और व्यायाम उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। चाहरदीवारी की जाली भी टूटकर गिर गई है। लोगों के बैठने के लिए बनाई गई सीमेंटेड सीटें भी टूटी हैं। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए बनाया गया छोटा टैंक भी सफाई के अभाव में गंदगी से पटा है। ऐसे में सुबह-शाम टहलने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के बीचोंबीच स्थित यह पार्क शहीद स्थल की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही लोगों के लिए सुकून के कुछ पल बिताने का स्थान भी है। नगर में ऐसे सार्वजनिक स्थानों की कमी है, जहां लोग सुबह और शाम टहलने के बाद कुछ देर बैठकर आराम कर सकें। इसके बावजूद पार्क की बदहाल स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चाहरदीवारी की जाली टूटने से पार्क की सुरक्षा और सुंदरता दोनों प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय निवासी अमित कुमार और धीरज यादव का कहना है कि विकासनगर में पहले से ही ऐसे शांत स्थानों की कमी है, जहां लोग सुबह और शाम टहलने के बाद कुछ देर बैठ सकें। वहीं, इस पार्क का भी उचित रखरखाव न हो पाना चिंता का विषय है। नगर पालिका को पार्क की स्थिति सुधारने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने बताया कि पार्क में एमडीडीए के माध्यम से झूले और व्यायाम के उपकरण लगाए गए थे लेकिन, इनके रखरखाव की जिम्मेदारी अभी तक नगर पालिका को नहीं सौंपी गई है। इस कारण पालिका की ओर से उपकरणों की मरम्मत को लेकर अभी कोई कदम नहीं उठाया गया। पार्क की साफ-सफाई के संबंध में संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निर्देशित किया जा रहा है।