{"_id":"61cf69b58202121be4385ca1","slug":"martyr-s-mortal-remains-can-reach-doon-today-city-news-drn400398478","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देहरादून के प्रदीप थापा नागालैंड में शहीद, आज देहरादून पहुंच सकता है पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देहरादून के प्रदीप थापा नागालैंड में शहीद, आज देहरादून पहुंच सकता है पार्थिव शरीर
Sat, 01 Jan 2022 10:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:24 AM IST
सार
शहीद प्रदीप थापा का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक आवास पहुंच सकता है।
विज्ञापन
शहीद हवलदार प्रदीप थापा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
1/3 गोरखा राइफल्स के हवलदार व देहरादून के अनारवाला निवासी प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। वर्तमान में वह नागालैंड में तैनात थे। शुक्रवार सुबह को ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए हैं। इसकी सूचना उनके परिवार को देर शाम को मिली। बेटे की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शनिवार को पैतृक आवास पहुंच सकता है पार्थिव शरीर
हवलदार प्रदीप का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक आवास पहुंच सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी ट्विट कर जवान की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
दुखद: गोरखा राइफल का जवान नगालैंड में शहीद, दून के अनारवाला के रहने वाले थे हवलदार प्रदीप थापा
विज्ञापन
गोरखा राइफल में तैनात 39 वर्षीय हवलदार प्रदीप थापा 19 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी सुजाता थापा के साथ दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए। उनकी बड़ी बेटी 12 साल की है, जबकि दूसरी बेटी दस साल की। बेटा एक साल का है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।