फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married women pray for peace and prosperity

विवाहित महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, शांति व समृद्घि के लिए की प्रार्थना

Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Married women pray for peace and prosperity
क्षेत्र के ग्राम सकरोल स्थित शुक्राड देवता के मंदिर में विवाहित महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर गांव व जौनसार बावर क्षेत्र की खुशहाली व परिवारों की सुरक्षा व समृद्धि की प्रार्थना की। महिलाओं ने आपसी सहयोग से आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। देवता को बकरा भी चढ़ाया।
विज्ञापन

जौनसार बावर में विवाहित महिलाओं के जेठ व माघ माह में अपने मायके में रहने की परंपरा है। इसी परंपरा के मद्देनजर ग्राम सकरोल की अपने मायके आई विवाहित महिलाओं ने अपने कुल देवता शुक्राड महाराज के मंदिर में पूर्जा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवारों व क्षेत्र के निवासियों की सुख, समृद्धि व देश में शांति की प्रार्थना की। पूजा अर्चना के दौरान उन्होंने परंपरा के हिसाब से एक बकरा भी देवता को भेंट किया। उन्होंने आपसी सहयोग से आयोजित किए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के साथ लोक संगीत व नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर सरला तोमर, यशोधा देवी, अनीता देवी, रोशनी देवी, रीता देवी, निकिता, पूजा देवी, विनीता, ममता, उजला देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed