फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Marriage in-laws side demanded one million dowry at wedding venue bride broke marriage Kashipur

Kashipur: मंडप पर ससुराल वालों ने मांगा 10 लाख दहेज, शादी तोड़ने की धमकी दी तो दुल्हन पहुंची थाने

Sun, 26 Feb 2023 02:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 02:30 PM IST
सार

जयमाला रस्म के बाद दुल्हे अमन विश्नोई, उसकी माता देवल विश्नोई, पिता सत्येन्द्र विश्नोई व उसके भाई साकेत ने दस लाख रुपये की मांग रखकर बरात वापस ले जाने की धमकी दी। समझाने पर अमन व उसके परिवार वाले भड़क उठे उसे व उसके रिश्तेदारों के साथ गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू हो गए।

विज्ञापन
Marriage in-laws side demanded one million dowry at wedding venue bride broke marriage Kashipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज में दस लाख लेने के बाद भी लड़के वाले और दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर शादी तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में राजपुर केसरिया ठाकुरद्वारा निवासी मानसी विश्नोई पुत्री राजीव विश्नोई ने बताया कि 21 फरवरी 23 को उसकी शादी आवास विकास निवासी अमन विश्नोई के साथ तय हुई।

विज्ञापन


विवाह स्थल पर जयमाला रस्म के बाद दुल्हे अमन विश्नोई, उसकी माता देवल विश्नोई, पिता सत्येन्द्र विश्नोई व उसके भाई साकेत ने दस लाख रुपये की मांग रखकर बरात वापस ले जाने की धमकी दी। समझाने पर अमन व उसके परिवार वाले भड़क उठे उसे व उसके रिश्तेदारों के साथ गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: दाखिलों में फर्जीवाड़े पर लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की मान्यता खत्म, CBI ने पकड़ा था मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि छह लाख लग्न में कैश व चार लाख बैंक खाते में जमा कराए गये हैं। फिर भी 10 लाख रुपये और मांग रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed