फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Marriage Hall manager Neck cut from body during cloth stuck in generator at kashipur

उत्तराखंड: जनरेटर स्टार्ट करते वक्त पंखे में फंसा मैरिज हॉल प्रबंधक का शॉल, धड़ से अलग हुई गर्दन

Thu, 18 Apr 2019 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Apr 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Marriage Hall manager Neck cut from body during cloth stuck in generator at kashipur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के काशीपुर में जनरेटर स्टार्ट करते समय एक मैरिज हॉल प्रबंधक के गले में पड़ा शॉल पंखे में फंस गया। इस दौरान प्रबंधक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। बुधवार रात करीब एक घंटे बाद जब मैरिज हॉल का कर्मचारी जनरेटर बंद करने गया तो वहां प्रबंधक का शव देख उसने जानकारी साथियों को दी।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक को दफना दिया। लक्ष्मीपुर पट्टी के खुशबू कॉलोनी निवासी असलम सिद्दीकी (50) पुत्र हाजी खुर्शीद ने कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल को ठेके पर लिया था।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मौसम खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वहां मौजूद असलम पास ही स्थित बर्फ की फैक्ट्री में रखे जनरेटर को स्टार्ट करने के लिए गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने के कारण उसने शॉल गले में डाल रखा था। जनरेटर का पहिया घूमाने के दौरान शॉल पंखे में फंस गया। जनरेटर स्टार्ट होने से असलम की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

करीब एक घंटे तक किसी को इस बात की भनक नहीं लगी। लाइट आने पर मैरिज हॉल का कर्मचारी जनरेटर बंद करने पहुंचा तो वहां असलम का शव पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना अपने साथी कर्मचारियों को दी।

इस हादसे की खबर मिलते ही मैरिज हॉल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के शव को उसके घर पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव दफना दिया। मृतक असलम अपने परिवार में पत्नी खुशनुदा, पुत्र फईम, दो पुत्रियों नाजिया और सोमी को छोड़ गया है। फईम की मोबाइल की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed