फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Marriage Break after Dowry Demand before one day of wedding in roorkee

शादी से एक दिन पहले ससुरालियों की एक डिमांड ने छीन ली दुल्हन की खुशियां, ये है पूरा मामला

Thu, 20 Jun 2019 09:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Marriage Break after Dowry Demand before one day of wedding in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दहेज में कार नहीं मिलने पर युवक पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के घर बृहस्पतिवार को बारात आनी थी। युवक पक्ष की ओर से शादी से इनकार करने पर युवती पक्ष के लोग हैरान हैं।

विज्ञापन


समझाने के बाद भी युवक पक्ष दहेज में कार देने की जिद पर अड़ा है। इस पर युवती पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस युवक पक्ष से जानकारी ले रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती का रिश्ता परिजनों ने पास के ही एक गांव निवासी युवक से तय किया था।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने दोनों की मंगनी कर दी थी। 20 जून को बारात आनी थी। युवती पक्ष ने शादी की तैयारी कर ली थी, लेकिन सोमवार को युवक पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही दहेज में कार नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को बारात लाने से भी पूरी तरह इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे युवती पक्ष के लोगों में शादी की खुशी पल पर में गम में तब्दील हो गई। इस बीच युवती पक्ष ने रिश्तेदारों को जानकारी दी। बिरादरी के लोगों ने युवक पक्ष से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक पक्ष कार न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया।

युवती पक्ष ने युवक से बात की तो वह शादी से इनकार कर घर फरार हो गया। बृहस्पतिवार को युवती पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक पक्ष से वार्ता की जा रही है। इसके बाद भी बात नहीं बनती है तो केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed