{"_id":"5953f5204f1c1bd0738b477f","slug":"market-will-close-against-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में 30 जून को रहेगा बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में 30 जून को रहेगा बाजार बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
GST
एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिसमें व्यापारियों ने जीएसटी की जटिलता को लेकर इसका विरोध जताते हुए जीएसटी का विरोध स्वरूप 30 जून को बाजार बंद रखने का प्रस्ताव पारित किया।
व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि जीएसटी की जटिलताओं के कारण व्यापरियों का शोषण होगा।
व्यापारी परेशान रहेंगे, इसलिए देशभर के व्यापारियों के भारतबंद के समर्थन में कोटद्वार के व्यापारी भी 30 जून को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे। उन्होंने कोटद्वार के व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की।