{"_id":"626c287d2547bb11f82da92a","slug":"mark-the-place-for-parking-arrangement-in-mussoorie-district-magistrate-city-news-drn4103876138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में पार्किंग व्यवस्था के लिए जगह चिह्नित करें: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में पार्किंग व्यवस्था के लिए जगह चिह्नित करें: जिलाधिकारी
पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के संबध में बैठक लेते जिलाधिकारी डा.आर राजेश कुमार
- फोटो : DEHRADUN
Link Copied
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने मसूरी के अंतर्गत बनाए जाने वाले वेंडर जोन के चिह्नीकरण और अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिलाधिकारी ने शिविर कार्यालय में मसूरी क्षेत्रांतर्गत पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक ली। सर्वे आफ इंडिया के अधिकारी ने बताया कि 218 स्थलों में से 176 स्थलों के नक्शे बनाए गए हैं, जबकि 42 स्थलों पर सर्वे कर नक्शे बनाए जाने शेष हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 10 दिन के भीतर शेष स्थलों के नक्शे का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही वन विभाग की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए एसडीओ वन को निर्देशित किया कि सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से नोटिफाइड स्थल का तैयार 77 स्थलों के नक्शों पर अगले चरण के कार्य को शीघ्र पूरा करें। जिलाधिकारी ने मसूरी क्षेत्रांतर्गत पार्किंग व्यवस्था के स्थान चिह्नीकरण के लिए नगर पालिका परिषद मसूरी, वन विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रगति बढ़ाने के भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल, सर्वे आफ इंडिया निदेशक कर्नल रजत शर्मा, इंचार्ज मेजर जितेंद्र सिंह, ओएस अनुराग शर्मा, वन विभाग से एसडीओ मसूरी सुभाष चंद्र वर्मा, आरओ मसूरी एसपी गैरोला, ईई एमडीडीए अतुल गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।