फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many villagers killed after drinking poisonous liquor at Bhagwanpur

उत्तराखंड: जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

Sat, 09 Feb 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Feb 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Many villagers killed after drinking poisonous liquor at Bhagwanpur
गांव में शराब पीने से मौत

हरिद्वार जिले के भगवानपुर तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित बिंडुखड़क गांव में शनिवार को भी छह लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है। हालांकि, प्रशासन ने अधिकृत रूप से 21 लोगों के मरने की पुष्टि की है। वहीं, हालत नाजुक देखकर सिविल अस्पताल रुड़की से 50 लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, मजिस्ट्रेटी जांच अधिकारी एडीएम ललित नारायण मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर जांच की और  आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने झबरेड़ा क्षेत्र के कई घरों और खेतों में छापा मारकर शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। जबकि, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी और जिलाधिकारी दीपक रावत ने शराब माफिया को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शामिल कर स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद आबकारी निरीक्षक समेत 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने भी झबरेड़ा थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और हलका कांस्टेबल को निलंबित कर पुलिस क्षेत्राधिकारी (मंगलौर) के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। मरने वालों में सर्वाधिक 10 लोग झबरेड़ा थाना क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को बाल्लुपुर गांव में किसी की तेरहवीं थी। खाना खाने के बाद यहां से लौटते समय 100 से अधिक ग्रामीणों ने गांव से कच्ची शराब खरीदी थी। बताया जा रहा है कि तेरहवीं से जाने के बाद शराब पीने से लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

शुक्रवार सुबह झबरेड़ा और भगवानपुर क्षेत्र के छह गांवों में मौत का कहर टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि बिंडुखड़क, बाल्लुपुर, भलस्वागाज, जहाजगढ़, नन्हेड़ा, अनंतपुर, चूड़ियाला, माणकपुर गांवों के 20 लोगों को सीने में तेज दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, डीएम दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया। साथ ही बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।  एसएसपी खंडूड़ी ने 16 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

साथ ही बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शव पहुंचने के साथ ही सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई दुखी, परेशान और हताश था। अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त) ललित नारायण मिश्रा मामले की जांच करेंगे।

एसएसपी खंडूड़ी ने बताया कि झबरेड़ा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, इकबालपुर चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर, हलका कांस्टेबल सुरेंद्र और प्रवीण को निलंबित कर दिया है। मंगलौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है।

दूसरी ओर, सिविल अस्पताल में 40 बीमार लोगों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोगों रुड़की, हरिद्वार, जौलीग्रांट और सहारनपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इनमें 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त) ललित नारायण मिश्रा मामले की जांच करेंगे। एसएसपी खंडूड़ी ने बताया कि झबरेड़ा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, इकबालपुर चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर, हलका कांस्टेबल सुरेंद्र और प्रवीण को निलंबित कर दिया है।

मंगलौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। दूसरी ओर, सिविल अस्पताल में 40 बीमार लोगों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोगों रुड़की, हरिद्वार, जौलीग्रांट और सहारनपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हत्या की धारा में केस दर्ज करने के आदेश, एसआईटी गठित
जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही घटना की जांच के लिए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने एसआईटी का गठन किया है।

रुड़की तहसील में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी ने बताया कि एसआईटी एसपी देहात नवनीत सिंह के सुपर विजन में जांच करेगी। एसआईटी का नेतृत्व सीओ मंगलौर बीएस रावत करेंगे। साथ ही एसआईटी में नवनियुक्त झबरेड़ा थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी और इकबालपुर चौकी इंचार्ज अजय कुमार जाटव को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सात शवों का पोस्टमार्टम अस्पताल में किया गया है।

इन्हें किया निलंबित:

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/02/08/51630151-813904122310509-8681046752612057088-n-1_5c5d2af91ed1a.jpg
 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जहरीली शराब का शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 

मृतकों के नाम: 

-संजय पुत्र मामराज उम्र 38 निवासी नगला सलारू
-जीत सिंह पुत्र कर्म सिंह उम्र 50 निवासी लाठर देवा
-विश्वास पुत्र रतिराम उम्र 45 निवासी बिंदु खड़क
-नरेश पुत्र सिमर उम्र 48, निवासी जाहजगड़
चंद्रभान पुत्र मेहर सिंह उम्र 50 निवासी भलस्वागाज
-धानु पुत्र हरफूल उम्र 45 निवासी नोरंग पुर उत्तर प्रदेश
-चरण सिंह पुत्र भुल्लन उम्र 50 निवासी बिंदुखड़क
-राजकुमार पुत्र पाल सिंह उम्र 30 साल निवासी भलससवावागाज
-जसवीर पुत्र सिताब सिंह, बिंदुखड़क
-ज्ञान सिंह पुत्र राम उम्र 40, निवासी बल्लु पुर
-स्वराज पुत्र सुनील उम्र 40 , निवासी बल्लुपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed