{"_id":"601d96ed8ebc3ed2873821a2","slug":"many-shooters-qualify-for-north-zone-city-news-drn369905773","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई निशानेबाज नॉर्थ जोन के लिए क्वालिफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई निशानेबाज नॉर्थ जोन के लिए क्वालिफाई
विज्ञापन
19वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को भी कई निशानेबाजों ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। प्रतियोगिता का आयोजन पौंधा मझौन स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में किया जा रहा है।
शुक्रवार को 10 मीटर एयर रायफल पुरुष वर्ग में अंकुर कुमार 371 अंक के साथ पहले और प्रियंक कुमार चौहान 366 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। महिला वर्ग में 374 अंकों के साथ डॉली राजपूत पहले और 335 अंकों के साथ दीपिका चौधरी दूसरे स्थान पर हैं। 10 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में अभिनव पांडेय 371 अंक के साथ पहले, 353 अंक के साथ आकाश कुमार पासवान दूसरे और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में हर्षित धीमान 282 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। 275 अंकों के साथ आदित्य जोशी दूसरे स्थान पर हैं।
50 मीटर रायफल प्रोन के पुरुष वर्ग में सैफ राजा 286 अंकों के साथ पहले और नितिन थापा 281 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। महिला वर्ग में प्रियांशी गट्टानी 280 अंकों के साथ पहले और प्रिया कैंतुरा 278 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राज्य रायफल संघ के महासचिव सुभाष राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में अशोक शाही, योगेश शर्मा, संजय कुमार, आनंद रावत, रोशन रावत, अनूप पोखरियाल, सुमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह राणा, रोहित प्रजापति, प्रेम प्रकाश, रजत शर्मा, सूरज बिष्ट, विस्मित रैठवाण, मनीष कुमार, अनिल कवि आदि सहयोग कर रहे हैं।