फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many new routes have been issued by the Divisional Transpot

Dehradun News: झाझरा से रायपुर रूट पर फिर संचालित होंगी सिटी बसें

Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Many new routes have been issued by the Divisional Transpot
I- संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने ई-बसों और ओमनी वैन के संचालन के लिए जारी किए नए रूट
विज्ञापन

I

I
I

I- हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दौड़ेंगी बसें, तय किए गए रूट, जल्द जारी होंगे परमिटI

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से सिटी बसों और ओमनी वैन के संचालन के लिए कई नए रूट जारी किए गए हैं। रायपुर से झाझरा तक एक बार फिर से सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बसों के संचालन के लिए नए रूट तय किए गए हैं।

देहरादून संभाग के आरटीओ प्रशासनिक सुनील शर्मा ने बताया कि झाझरा से सुद्धोवाला, प्रेमनगर, बल्लूपुर, घंटाघर, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक और लाडपुर होते हुए बसें रायपुर पहुंचेंगी। साथ ही आईएसबीटी से रिस्पना पुल, परेड ग्राउंड, बल्लूपुर चौक और बल्लीवाला होते हुए आईएसबीटी तक का बसों का नया सर्कुलर रूट तय गया है। यहां पर पिछले कई दिनों से बसों का संचालन बंद था। इसके अलावा अब हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बसों के संचालन के लिए नए रूट तय किए हैं।
विज्ञापन




बसें रुड़की से लंढौरा, मुंडलाना, नगलाचीना, लिब्बरहेड़ी, नसीरपुर, मंडावली और लहबोली के रूट पर संचालित होंगी। इसके साथ क्षेत्र के अन्य रूटों पर भी बसों को परमिट देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iविक्रम का संचालन बंद करवाने के लिए भेजा पत्रI

पूर्व में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से विक्रम की जगह ओमनी बस खरीदने वालों को मन मुताबिक रूट और नए वाहन पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया था। अब आरटीओ प्रशासन ने एसपी ट्रैफिक और आरटीओ प्रवर्तन को पत्र लिखकर विक्रम चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।






I17 स्कूल वाहन सीज, 104 के काटे चालानI



परिवहन विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाकर 17 स्कूल वाहन सीज किए। जबकि, 104 वाहनों के चालान काटे। आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि चार ऐसे स्कूल वाहनों को सीज किया गया है, जो बिना व्यावसायिक परमिट के चल रहे थे। इस दौरान एआरटीओ राजेंद्र विराटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed