फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many loans were shown on fake basis, the company was cheated of 10 lakhs

Dehradun News: फर्जी आधार पर दिखा दिए कई लोन, कंपनी को लगाया 10 लाख का चूना

Tue, 23 May 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Many loans were shown on fake basis, the company was cheated of 10 lakhs
फर्जी आधार कार्ड तैयार कर कंपनी के सेल्स एग्जिक्यूटिव ने कई लोगों के नाम पर दोपहिया वाहन के लोन दिखा दिए। ऐसा कर उसने कंपनी से करीब 10 लाख रुपये का गबन कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेल्स एग्जिक्यूटिव पर धोखाधड़ी, जालसाजी के साथ-साथ कंपनी के पैसे गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन






मामला हाथीबड़कला स्थित एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है। यहां पर कैलाश नेगी नाम का सेल्स एग्जिक्यूटिव अगस्त 2021 से तैनात था। आरोप है कि नेगी ने अपने कार्यकाल के दौरान 10 से भी ज्यादा फर्जी लोन जारी किए। इसमें उसका साथ कुछ अज्ञात लोगों ने दिया। एक मामले में कैलाश नेगी ने एक आधार कार्ड बनाया। इस पर सारे विवरण झूठे थे। कंपनी को इस फर्जीवाड़े की जानकारी तब हुई जब इस ऋण खाते की किश्त टूटी। कंपनी के अन्य कर्मचारी तगाजा करने के लिए जब आधार कार्ड पर दर्ज पते पर गए तो वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन




इसके बाद फाइनेंस कंपनी ने कैलाश नेगी की ओर से जारी 56 लोन की जांच की, जिसमें 10 मामले फर्जी आधार कार्ड से संबंधित मिले। कंपनी ने मामले की शिकायत शहर कोतवाली में की लेकिन पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ही कई दिन लगा दिए। इस पर कंपनी ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। अधिवक्ता गौरव शर्मा ने कैलाश नेगी की ओर से की गई धोखाधड़ी के संबंध में कई दस्तावेज कोर्ट को दिखाए। इसके आधार पर कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमे के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

कई और आ सकते हैं घेरे में

न्यायालय ने यह माना है कि इस फर्जीवाड़े में कैलाश नेगी के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इनके नामों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि एक सोचे समझे आपराधिक षड्यंत्र के तहत इस लोन घोटाले को अंजाम दिया गया है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। जांच में सामने आने वाले लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed