फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many Ghee companies of South India have distributors in Doon

Dehradun News: दून में हैं दक्षिण भारत की कई घी कंपनियों के वितरक

Sun, 22 Sep 2024 04:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Many Ghee companies of South India have distributors in Doon
I
विज्ञापन

II300 रुपये प्रति किलो तक में देसी घी की होती है आपूर्ति
I
I

I
Iअन्य जिलों में भी बड़ी मात्रा में आ रहा बाहरी प्रदेशों का घी
I
Iदक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर में दिए जाने वाले प्रसाद में मिलावट के बाद अब दक्षिण के प्रदेशों से आ रहे घी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पड़ताल में पता चला है कि राजधानी देहरादून में ही नहीं बल्कि हरिद्वार से लेकर अन्य जिलों में भी दक्षिण भारत की घी आपूर्ति करने वाली कंपनियों के वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) हैं, जो बेहद सस्ते में घी की बिक्री कर रहे हैं। अब लोग दुकानों पर घी खरीदने जा रहे हैं तो इस बात पर भी ध्यान दे रहे हैं कि वह घी किस राज्य में निर्मित हो रहा है।
I
Iदेहरादून समेत विभिन्न जिलों में परचून की दुकानों और सुपर मार्केट में घी के 40 से अधिक तरह के ब्रांड मिल रहे हैं। कई जिलों में तो ब्रांड की संख्या 50 से भी अधिक बताई जा रही है। इनमें बड़ी मात्रा में दक्षिण राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंधप्रदेश, कर्नाटक आदि में निर्मित एवं पैक होने वाले घी के ब्रांड भी शामिल हैं। देहरादून में पड़ताल की गई तो पता चला कि दक्षिण प्रदेशों की घी कंपनियों की ओर से यहां काफी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटरशिप दी गई है, जो नियमित रूप से राजधानी और आसपास के इलाकों में घी की आपूर्ति करते हैं। खास बात यह है कि यह घी कई अन्य कंपनियों से सस्ता है।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके चलते इसकी बिक्री भी खूब हो रही है। इसी तरह हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में भी इन कंपनियों के वितरक घी की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट का मामला सामने आने के बाद अब गुणवत्ता को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बाजार में सभी तरह के घी के मुकाबले सस्ते में मिल रहे घी की बिक्री 50 प्रतिशत तक है। खाने में इस्तेमाल के साथ ही पूजा आदि के लिए अधिकांश तौर पर इसी घी का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iडेनमार्क से बड़ी मात्रा में आयात हो रहा बटर ऑयल
I
I
I
Iभारत में स्वदेशी नस्लों की गाय के दूध से बनने वाले देसी घी को सबसे अधिक गुणवत्तापूर्ण माना जाता है। इसके दाम भी अधिक हैं, लेकिन ज्यादातर डेनमार्क से भारत में आयात हो रहा देसी घी, वास्तव में बटर ऑयल के नाम बेचा जाता है। इसी बटर ऑयल की आपूर्ति स्थानीय बाजारों में देसी घी के रूप में करीब 300 रुपये प्रति किलो तक में की जा रही है। इसे बाजारों में 500 रुपये प्रति किलो तक में बेचा जाता है। व्यापारी आरएम कंसल बताते हैं कि डेनमार्क का बटर ऑयल भारतीय घी की तुलना नहीं कर सकता। रही बात मिलावट की तो यह जांच के बाद ही साफ हो सकता है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article