फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many express trains canceled from Dehradun 

देहरादून से जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट

Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
many express trains canceled from Dehradun 

सोमवार से देहरदून से बाहर जाने वाले दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दी है। आगे जान‌िए कौन सी ट्रेन कैंस‌िल हुई और कब से चलेंगी... 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर मेरठ और दौराला स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने से दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


इंटरलॉकिंग के चलते या तो ट्रेनें निरस्त की गई या उनका रूट बदल लिया गया है। जिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है उसमें दून-बांद्रा टर्मिनल, कोच्चिवेली एक्सप्रेस, दून-इंदौर, उज्जैनी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस 2 से 14 जुलाई तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस का संचालन चार से 16 जुलाई तक बंद रहेगा। 

इन ट्रेनों का संचालन हुआ रद्द

many express trains canceled from Dehradun 

देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस क्रमश: सात, आठ और 14 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसी के साथ कोच्चिवेली-देहरादून एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया है। 
रेलवे अफसरों के मुताबिक देहरादून से इंदौर जाने वाली ट्रेन संख्या 14318 एक्सप्रेस सात, आठ और 14 जुलाई को निरस्त रहेगी

जबकि इंदौर से देहरादून आने वाली ट्रेन संख्या 14317 एक्सप्रेस को संचालन आठ, नौ और 15 जुलाई को ठप रहेगा। इंटरलॉकिंग का असर देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस पर भी पड़ा है।

अफसरों के मुताबिक देहरादून से उज्जैन जाने वाली ट्रेन संख्या 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस चार, पांच, 11 और 12 जुलाई को निरस्त रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन पांच, छह, 12 और 13 जुलाई को ठप रहेगा।

पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा असर

many express trains canceled from Dehradun 

इनके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हरिद्वार एसी सुपर फास्ट सिटी एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन, इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस

सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस, दिल्ली जंक्शन-अंबाला-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस, लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर इंटर सिटी एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस

बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अंबाला-मेरठ सिटी, मेरठ सिटी-अंबाला पैसेंजर, आनंद विहार टर्मिनल-मेरठ सिटी-आनंद विहार टर्मिनल एमईएमयू, दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर एमईएमयू, दिल्ली जंक्शन-कालका पैसेंजर, दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार पैसेंजर और अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed