{"_id":"658c7a42895dc7abe700ec26","slug":"manu-bhagwans-book-based-on-vijay-lakshmi-pandits-dehradun-news-c-5-1-drn1032-316577-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विजय लक्ष्मी पंडित के जीवन पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विजय लक्ष्मी पंडित के जीवन पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन
विज्ञापन
I- देहरादून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गयाI
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से बुधवार को मनु भगवान की विजय लक्ष्मी पंडित की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी पंडित की जीवनी को लेकर मनु भगवान के साथ गीता सहगल से विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंग्रेजी साहित्य की लेखिका नयनतारा सहगल और अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्रमुख सचिव विभा पुरी दास मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि अब आमजन मानस विजय लक्ष्मी पंडित के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि 20वीं सदी की प्रसिद्ध महिलाओं में से एक विजय लक्ष्मी पंडित भारत की पहली कैबिनेट मंत्री, सयुंक्त राष्ट्र में पहली राजदूत और सोवियत संघ में पहली राजदूत के रूप में तैनात रही थीं। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला निर्वाचित अध्यक्ष भी रही थीं। इनके जीवन पर आधारित पुस्तक के लेखक मनु भगवान हंटर कॉलेज और ग्रेजुएट सेंटर, सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क में इतिहास, मानवाधिकार और सार्वजनिक नीति के प्रोफेसर हैं।
कार्यक्रम के अंत में एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अनिल बहुगुणा, एनएस नपलच्याल, डॉ. अतुल शर्मा, एलन सीली, रवि चोपड़ा, अरविंद कृष्ण मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।