फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mantri prasad Naithani Attack on Government For not Appoint Permanent VC in Kumaun University

कुमाऊं विवि में स्थाई कुलपति की नियुक्ति न होने पर भड़के मंत्री प्रसाद नैथानी

Wed, 05 Feb 2020 03:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Feb 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Mantri prasad Naithani Attack on Government For not Appoint  Permanent VC in Kumaun University
पत्रकार वार्ता करते मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बुधवार को सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कुमाऊं विवि में स्थाई कुलपति की नियुक्ति न होने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। देहरादून कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता कर उन्होंने कहा कि सरकार आखिरकार इतने बड़े विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति के बिना क्यों संचालित करवा रही है। कार्यवाहक कुलपति के सहारे विश्वविद्यालय चल रहा है। 

विज्ञापन


क्या सरकार की कार्यप्रणाली इतनी सुस्त है कि इतने लंबे समय में भी एक स्थाई कुलपति सरकार को नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा  कि नियम के अनुसार, किसी भी कुलपति के विवि से जाने से पहले ही नए कुलपति की नियुक्ति होनी चाहिए। लेकिन सरकार इस मामले पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। अगर सरकार जल्द ही नियुक्ति नहीं करेगी तो इसका विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन

मई 2019 से नहीं है स्थाई कुलपति

बता दें कि मई 2019 में कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौडि़याल को इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने प्रो. केएस राणा को छह माह की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया। इसी बीच कुलपति पद पर चयन के लिए सर्च कमेटी का गठन किया गया। 

सर्च कमेटी द्वारा दावेदारों की स्क्रीनिंग भी कर ली गई थी मगर हाल ही में कमेटी के एक अहम सदस्य ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद नए सिरे से स्थाई कुलपति चयन की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। लेकिन अभी तक किसी भी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed