{"_id":"698f844d8391ae614f077145","slug":"mans-body-found-in-drain-in-chandrabani-yet-to-be-identified-dehradun-news-c-5-1-drn1031-901003-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चंद्रबनी में नाले में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चंद्रबनी में नाले में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
चंद्रबनी में शुक्रवार को श्मशान घाट के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक, शरीर पर किसी प्रकार के चोट या अन्य कोई निशान नहीं दिखे हैं।
पटेलगनर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि चंद्रबनी स्थित गंदे नाले में व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर जांच की। प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई भी चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले। न ही मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद शव को कोरोनेशन अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।