फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manoj Tiwari's performance added to the charm.

Dehradun News: विरासत की महफिल में मनोज तिवारी की प्रस्तुति ने लगाए चार चांद

Sun, 19 Oct 2025 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari's performance added to the charm.
विरासत महोत्सव में प्रस्तुति देते भोजपुरी गायक मनोज तिवारी.. संवाद

विज्ञापन
कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी में चल रहे 15 दिवसीय विरासत महोत्सव का शनिवार को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी की प्रस्तुति के साथ समापन हो गया। मनोज तिवारी ने विरासत की महफिल में अपनी प्रस्तुति ने चार चांद लगा दिए। वहीं, कथक नृत्यांगना नयनिका घोष ने कथक रागों के नृत्य से विरासत की महफिल को सजा दिया। उन्होंने कई राग के नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद गायक और सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मां की आराधन में या देवी सर्वभूतेषु... के साथ की। उनकी मैया के महिमा गावे, ए राजा जी, हम ही हैं भोजपुरिया डॉन... की प्रस्तुति पर लोग खूब झूमे।




विरासत की शाम मनोज तिवारी की प्रस्तुति से पहले कलाकारों ने कहा कि आज धनतेरस का पर्व है। देहरादून में इतना जाम था कि हम भी फंस गए थे। ठंडों रे ठंडों... उत्तराखंड के भी बहुत गीत बा... भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने अपनी प्रस्तुति के बीच उत्तराखंड के गीतों के सुर मिलाए तो महोत्सव में तालियां गूंज उठीं। उन्होंने ठंडों रे ठंडों गीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि मैंने अभी पहाड़ के दो गाने सीखने शुरू किए हैं। हम इन गीतों से उत्तराखंड देवभूमि को प्रणाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की अगर हम उत्तराखंड में भोजपुरी गा सकते हैं तो उत्तराखंड के गीत भी सीख सकते हैं।
विज्ञापन

विरासत महोत्सव में प्रस्तुति देते भोजपुरी गायक मनोज तिवारी.. संवाद

विरासत महोत्सव में प्रस्तुति देते भोजपुरी गायक मनोज तिवारी.. संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed