Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mangalsutra snatched from elderly woman in broad daylight

Dehradun News: बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीना

Tue, 27 Jan 2026 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatched from elderly woman in broad daylight
- रायपुर में दिनदहाड़े हुई वारदात, बिना नंबर प्लेट की बाइक से आया था बदमाश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गया। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार था। कुछ दूरी पर बाइक लगाकर महिला के पीछे-पीछे चलने लगा। मौका लगते ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नथुवावाला निवासी गणेश दत्त बहुगुणा ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कुंती देवी सुबह 10:30 बजे पैदल अपने रिश्तेदारों से मिलने खैरी खादर की तरफ जा रही थीं। उसी दौरान एक अज्ञात युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से उनका पीछा करने लगा। शिव मंदिर ढांग के पास बदमाश ने बाइक खड़ी कर दी और पैदल ही उनका पीछा करने लगा। जैसे ही महिला मंदिर से नीचे रास्ते की तरफ बढ़ीं, बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गईं। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए पुकारा लेकिन जब तक कोई वहां पहुंचता, बदमाश अपनी बाइक से फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed