{"_id":"620f8e6cd30e570b474c1673","slug":"mangalore-triple-talaq-given-for-not-getting-bike-in-dowry-beat-up-woman-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक, अश्लील हरकत करने पर ससुर को रोका तो बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौर: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक, अश्लील हरकत करने पर ससुर को रोका तो बुरी तरह पीटा
Fri, 18 Feb 2022 05:51 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 18 Feb 2022 05:51 PM IST
सार
ससुर ने अश्लील हरकत की तो पीड़िता ने सास और पति से इसकी शिकायत की। इस पर पति और ससुर ने चुप रहने की धमकी दी। विरोध करने पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज में बुलेट नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी से मारपीट कर दी। आरोप है कि तीन तलाक देकर घर से भी निकाल दिया। यही नहीं, ससुर ने उसके छेड़खानी की और अन्य लोगों ने मारपीट। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में थाना छपार निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके पक्ष ने अपनी हैसियत से दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बुलेट की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पड़ी इतनी भारी, परेशान महिला ने जहर पीकर खत्म किया अपना जीवन
विज्ञापन
जान से मारने की दी धमकी
मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करते रहते थे। आरोप है कि 24 दिसंबर 2021 को ससुर ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने सास और पति से इसकी शिकायत की। इस पर पति और ससुर ने चुप रहने की धमकी दी। विरोध करने पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर दी।
इस बीच पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब भी ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति के खिलाफ तीन तलाक, ससुर के खिलाफ छेड़खानी, सास, ननद और देवर के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।