{"_id":"62b6fc3db21da1186962020d","slug":"mandakini-water-level-increased-suddenly-two-youths-crossing-the-river-got-trapped-sdrf-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अचानक बढ़ा मंदाकिनी का जलसतर, नदी पार कर रहे दो युवक फंसे, एसडीआरफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अचानक बढ़ा मंदाकिनी का जलसतर, नदी पार कर रहे दो युवक फंसे, एसडीआरफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान
Sat, 25 Jun 2022 05:49 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 25 Jun 2022 05:49 PM IST
सार
मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से शनिवार को दो युवकों का जान पर बन आई। युवक अपना नदी पार कर रहे थे कि अचानक नदी का बहाव तेज हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों को लाइफ जैकेट की मदद से रस्सों के सहारे रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने किया युवाओं का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरीकुंड में मंदाकिनी नदी में फंसे दो युवकों का एसडीआरफ ने सकुशल रेस्क्यू किया। केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर का संचालन कर रहे सिद्धार्थ राणा व सागर, निवासी कुल्लू-भन्नू ने दो माह पूर्व अपना सामान नदी के दूसरी तरफ पुराने प्राथमिक विद्यालय में रखा था।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों युवक गौरीकुंड से नदी पार कर अपना सामान लेने गए, तब पानी का बहाव कम था, लेकिन जैसे वह सामान लेकर नदी किनारे पहुंचे तो अचानक जल स्तर बढ़ गया, जिस कारण दोनों वहां फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों को लाइफ जैकेट की मदद से रस्सों के सहारे रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...चर्चा में आईएएस अफसर के कारनामे: गांव में आलीशान मकान, लिखा पंचायत घर, पढ़ें राम विलास के झूठों की खुली पोल
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय लोगों व यात्रियों को बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए नदी की तरफ न जाने की सलाह दी है। बता दें कि बीते 15 जून को केदारनाथ से दर्शन कर लौटे एक यात्री भी नदी में नहाते समय बह गया था।