फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   managed by nursing officers posts vacant

Dehradun News: 15 नर्सिंग अफसरों के सहारे 45 बेड का अस्पताल, 10 पद खाली

Wed, 09 Sep 2026 11:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 09 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
managed by nursing officers posts vacant
उप जिला अस्पताल में नर्सिंग अफसरों की कमी मरीजों के इलाज की व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। अस्पताल में महज 15 नर्सिंग अफसर तैनात हैं, जबकि 45 बेड के वार्ड, छह ओटी, सात बेड के प्रसव वार्ड और एसएनसीयू के संचालन के लिए कम से कम 25 नर्सिंग कर्मचारियों की जरूरत है।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात 15 नर्सिंग अफसरों में पांच वरिष्ठ और 10 कनिष्ठ नर्सिंग अफसर हैं। एक पाली में करीब पांच नर्सिंग अफसरों के जिम्मे ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य व्यवस्थाएं रहती हैं। इसके अलावा अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों के लिए भी वरिष्ठ मेडिकल अफसरों की जरूरत होती है। ऐसे में सीमित स्टाफ पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


नर्सिंग अफसरों की कमी का सबसे अधिक असर ड्यूटी रोस्टर पर पड़ रहा है। किसी नर्सिंग अफसर के डे ऑफ पर होने या अचानक छुट्टी लेने पर उपलब्ध कर्मचारियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डालनी पड़ती है। इससे एक साथ ओपीडी, वार्ड, ओटी और प्रसव वार्ड की व्यवस्थाएं संभालना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अस्पताल प्रशासन लंबे समय से अतिरिक्त नर्सिंग अफसरों की नियुक्ति की मांग कर रहा है। क्योंकि कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग अफसरों की कमी है। नर्सिंग अफसरों की नियुक्ति के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी। डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed