सड़क पर आए रपटे के तेज बहाव में बाइक समेत बहा युवक, शव बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर आए रपटे की चपेट में आकर एक युवक बाइक समेत बह गया। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर गदेरे से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक रविंद्र सिंह (26) निवासी संगलाकोटी, पौड़ी अपाचे बाइक (UK08-AH8798) से कोटद्वार जा रहा था। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सड़क पर आ रहे रपटे से रविंद्र ने बाइक पार कराने की कोशिश की। लेकिन रपटे के तेज बहाव में वह काबू नहीं कर पाया और बाइक समेत गदेरे में बह गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू चलाया जिसमें बाइक बरामद कर ली गई। लेकिन रविंद्र का पता नहीं चल पा रहा था। काफी खोजबीन के बाद शाम को रविंद्र का क्षत-विक्षत शव गदेरे से बरामद हुआ।
इसी जगह बह गई थी रेंज अधिकारी की कार
गौरतलब है कि यह हादसा उसी जगह हुआ है जहां कुछ दिन पहले रेंज अधिकारी की कार रपटे में बह गई थी। बीते शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोटद्वार से अपनी कार से रथुवाढाब के लिए निकले रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा की कार जैसे ही पांचवें किमी से आगे बढ़ी, रपटे पर पानी आने के कारण बंद हो गई।
बंद कार को धक्का देने के लिए रेंजर के परिजन बाहर निकल गए। वे धक्का दे ही रहे थे कि पहाड़ी से अचानक गदेरा उफनाता हुए नीचे की ओर बढ़ा। कार तेज बहाव में नीचे गदेरे में समा गई। इस बीच कार में सवार रेंज अधिकारी कार से छिटक गए जिससे उन्हें काफी चोटें आईं थीं।