{"_id":"197f4fb922b3d20314aaef97f8252334","slug":"man-suicide-in-tanakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए कुछ नहीं कर पाया तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए कुछ नहीं कर पाया तो दे दी जान
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के लिए कुछ न कर पाने की टीस को लेकर परेशान रहने वाले रोडवेज के एक एजेंसी चालक ने खौफनाक कदम उठा दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड के टनकपुर में उक्त एजेंसी चालक कने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। जान देने से पहले युवक ने अपने दो बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुलिस के मुताबिक रोडवेज का एजेंसी चालक और ज्योलीकोट (नैनीताल) निवासी विनय कुमार (38) पुत्र मुन्नालाल शाम करीब 4:30 बजे ड्यूटी से टनकपुर स्थित अपने किराए के मकान में लौटा। उसकी पत्नी ममता एक पुत्र को साथ लेकर काम से पीलीभीत गई हुई थी, जबकि घर पर उसकी पुत्री और एक पुत्र था।
विज्ञापन
दोनों बच्चों को कमरे में कर दिया बंद
पुलिस के मुताबिक घर में आकर विनय ने बच्चों से कहा कि वह उनके लिए कुछ नहीं कर पाया है और अब अपनी जान दे रहा है।
यह कहकर विनय ने एक कमरे में दोनों बच्चों को बंद कर दिया और खुद दूसरे कमरे में जाकर पंखे के कुंडे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। उसकी पुत्री दरवाजे की जाली तोड़कर बाहर आई तो पिता को फंदे पर लटका देख जोर-जोर से रोने लगी।
विज्ञापन
मकान मालिक की सूचना सीओ राजन सिंह रौतेला और कोतवाल कमल राम आर्य फौरन मौके पर पहुंचे। शव को फंदे निकाल कर कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल ने बताया कि पीलीभीत गई मृतक की पत्नी और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।