{"_id":"e86096aea667f6ca601e8145f6f04641","slug":"man-showed-dream-of-getting-a-degree-without-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरा गया शिक्षा को 'बेचकर' खाने वाला दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरा गया शिक्षा को 'बेचकर' खाने वाला दलाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Oct 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना परीक्षा डिग्री दिलाने के नाम पर एक ठग ने दून के सैकड़ों छात्रों को लाखों का चूना लगा दिया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
दीपनगर निवासी विवेक डंगवाल ने पुलिस को बताया कि फैजाबाद (यूपी) के बसखरी निवासी दुर्गेश कुमार सिंह ने वर्ष 2010 में दून के राजीवनगर में संभवी सोशल एंड एजूकेशनल आर्गेनाइजेशन के नाम से दफ्तर खोला।
मार्कशीट फर्जी निकली
वह खुद को संस्था का प्राचार्य बताता था। दुर्गेश ने विवेक को 25 हजार रुपये में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएससी की मार्कशीट दे दी। विवेक नौकरी के लिए गया तो मालूम हुआ कि मार्कशीट फर्जी थी।
विज्ञापन
इस बीच दुर्गेश ने दफ्तर बंद कर लिया था। कुछ समय बाद उसने शिमला बाईपास पर श्री साईं कॉलेज ऑफ डिस्टेंस एजूकेशन के नाम से कालेज शुरू कर दिया। वहां भी कई लोगों को ठगने के बाद दुर्गेश ने स्मिथनगर प्रेमनगर में हाईटेक कंप्यूटर एजूकेशन संस्थान खोला।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर लाखों की संपत्ति बनाई
नेहरू कालोनी पुलिस ने शुक्रवार को उसे प्रेमनगर से पकड़ लिया। पता चला कि फर्जीवाड़ा कर दुर्गेश ने लाखों की संपत्ति बनाई है।
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि दुर्गेश की अवैध कमाई जब्त कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इन सभी पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया जाएगा।