{"_id":"6af1d5d4e57e5a1d260fe139","slug":"man-murdered-in-dehradun-after-being-attacked-with-a-khukri-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दून में युवक की खुखरी से वार कर हत्या, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दून में युवक की खुखरी से वार कर हत्या, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी
Mon, 09 Nov 2026 07:47 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून में युवक की खुखरी से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। तल्ला अधोईवाला में मस्जिद के पास हुई वारदात में गौरव नाम के युवक की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नितिन नाम के युवक पर गौरव की खुखरी से वार कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह और दोनों युवकों के बीच विवाद के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन