फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man give a massage through his daughter marriage and honored

बेटी की शादी में पिता ने किया कुछ ऐसा कि बन गए सम्मान के हकदार

Tue, 24 Apr 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनिकीरेती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनिकीरेती Updated Tue, 24 Apr 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
man give a massage through his daughter marriage and honored
bride groom hands

ऋषिकेश में बेटी की शादी में पिता ने कुछ ऐसा किया कि वह और उनका पूरा परिवार सम्मान का हकदार बन गया।

विज्ञापन


मैती स्वयंसेवी संस्था की ओर से ढालवाला निवासी बिजेंद्र प्रसाद भट्ट द्वारा बेटी की शादी में कॉकटेल पार्टी का बहिष्कार करने पर उनके परिवार को सम्मानित किया गया।

संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने मेहंदी की रस्म में कॉकटेल पार्टी का बहिष्कार किए जाने पर उनके परिवार की सराहना की। कहा कि अन्य लोगों को भी भट्ट परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन

निमंत्रण पत्र में बाकायदा शराब निषेध को प्रकाशित किया था

man give a massage through his daughter marriage and honored
marriage card - फोटो : amar ujala
आर्मी में नायब सूबेदार बिजेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि उन्होंने मैती संस्था की मुहिम से प्रभावित होकर अपनी पुत्री का विवाह बिना कॉकटेल पार्टी के संपन्न कराने का निर्णय लिया।

उन्होंने शादी के निमंत्रण पत्र में बाकायदा शराब निषेध को प्रकाशित किया था, जिससे दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर कुसुम जोशी ने दुल्हन व परिजनों को मैती पौधा भेंट किया।

यहां भगवती प्रसाद रतूड़ी, नवीन जोशी, रवि कुड़ियाल, सुंदरी कुड़ियाल, उज्ज्वला सेमवाल, कमलेश्वरी भट्ट, जगदंबा जोशी, रजनी रतूड़ी, पूर्णा भट्ट, संगीता पैन्यूली, सरोजनी भट्ट, रामी कुड़ियाल, बिजयलक्ष्मी, लक्ष्मी जोशी, कामना सेमवाल, कमला नेगी, संपति देवी, निशा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed