फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man eloped with the girl and married her girl family members beat the boy father to death in haridwar

Haridwar : युवती को भगाकर की शादी तो युवक के पिता को लड़की के घरवालों ने पीटकर मार डाला, हत्या का केस दर्ज

Mon, 06 May 2024 12:41 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन (हरिद्वार) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 May 2024 12:41 AM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि म़ृतक के पुत्र ने युवती से शादी कर ली है। इस मामले में राजन और हरिओम, निवासी तांशीपुर और चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
man eloped with the girl and married her girl family members beat the boy father to death in haridwar
युवक के पिता की हत्या - फोटो : istock

विस्तार

हरिद्वार के नारसन में युवक ने प्रेमिका को भगाकर शादी की तो इससे नाराज युवती के परिजनों ने उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और जानकारी ली। इस मामले में राजन और हरिओम, निवासी तांशीपुर और चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सहारनपुर जिले के थाना नागल क्षेत्र के एक गांव के युवक की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इस बात से नाराज लड़की के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और दोनों के बारे में पूछताछ की। युवक के पिता ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर युवती के परिजन युवक के पिता को साथ लेकर दोनों की तलाश में निकल पड़े। उनके साथ एक और युवक भी था। रविवार की शाम पुलिस के पास एक नंबर से कॉल पहुंची थी कि कुछ लोगों ने सकौती मार्ग पर उनके साथ मारपीट की है। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने पुलिस को बताया कि युवती के परिजनों ने रास्ते में प्रेमी के पिता और उसके साथ मारपीट की है। इसमें प्रेमी के पिता की मौत हो गई है और युवती के परिजन फरार हो गए।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि म़ृतक के पुत्र ने युवती से शादी कर ली है। इससे युवती के परिजन नाराज थे और उन पर युवती को घर भेजने का दबाव बना रहे थे। पूरे मामले की हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed