{"_id":"59592aa24f1c1b8e548b48eb","slug":"man-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की जबदरस्त भिड़त, रिटायर्ड कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की जबदरस्त भिड़त, रिटायर्ड कर्मचारी की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकुल हाईवे के पास बाइक और छोटे हाथी गाड़ी की भिड़ंत में रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कर्मचारी समाज कल्याण विभाग से रिटायर्ड बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अशोक गोयल पुत्र कैलाश गोयल निवासी शिवपुरी कनखल अपने किसी काम से घर से निकले थे। रात 9:00 बजे कनखल थाना क्षेत्र के ऋषि कुल तिराहे की ओर मुड़ते हुए सामने से आ रहे छोटा हाथी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे कर्मचारी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवक ने घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को शंकराचार्य चौक के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक और गाड़ी को हिरासत में ले लिया है। कनखल थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक समाज कल्याण विभाग से रिटायर कर्मचारी बताया जा रहा है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
वहीं, घटना की जानकारी लगते ही कर्मचारी के परिजन और रिश्तेदार सहित आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लग गया है। परिजनों का रो रो बुरा हाल है।