{"_id":"59edc60d4f1c1b6e548b8829","slug":"man-arrested-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ एक गिरफ्तार , न्याययिक अभिरक्षा में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ एक गिरफ्तार , न्याययिक अभिरक्षा में भेजा जेल
ब्यूरो / अमर उजाला, थराली
Updated Mon, 23 Oct 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
बाबा गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एसबी जोशी ने बताया कि रविवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे नियमित गश्त के दौरान थराली तिराहे पर बैजनाथ निवासी राजेश पुत्र ललित राम से पूछताछ की गई। इस दौरान राजेश के पास से 2 किलो 720 ग्राम चरस पकड़ी गई।
जोशी ने आरोपी के हवाले से बताया कि चरस को बेचने की फिराक में तिराहे पर खड़ा था। बताया कि पकड़ी गई चरस की बाजार कीमत करीब दो लाख के आस पास है। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन