फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man Arrested for threatening to bomb blast in IMA dehrdaun

आईएमए को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी से हुए विवाद के बाद रची साजिश

Thu, 05 Sep 2019 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/सेलाकुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/सेलाकुई Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
man Arrested for threatening to bomb blast in IMA dehrdaun
चैटवुड भवन आईएमए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में सहसपुर पुलिस ने एक आरोपी दबोच लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि पत्नी से विवाद के चलते विरोधियों को फंसाने के लिए आरोपी ने धमकी भरे पत्र आईएमए कमांडेंट को भेजे थे। खुफिया तंत्र से जुड़े अधिकारियों ने आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की है।

विज्ञापन


जून और जुलाई में आईएमए कमांडेंट को दो धमकी भरे पत्र मिले थे। इसमें लश्कर-ए-तैयबा की ओर से आईएमए को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। खुफिया धमकी देने वाले का सुराग नहीं लगा पा रही थी। इसी बीच 14 अगस्त को रामपुर कलां निवासी उम्मीद खान ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

कई बार पत्नी के अपहरण का प्रयास भी कर चुका है रमन

रिपोर्ट में उसने रमन शर्मा (निवासी देहरादून) पर शक जताते हुए कहा कि उसका अपनी बीवी से विवाद चल रहा है। इस पर पुलिस ने पहले पीड़ित के बयान दर्ज किए उसके बाद रमन शर्मा की पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में रमन की पत्नी ने बताया कि 10 अक्तूबर 2018 को उसका विवाह रमन से हुआ था। लेकिन शुरू से ही वह उससे मारपीट करने लगा।

इससे तंग आकर वह उससे अलग होकर अपने परिवार के साथ रहने लगी थी। इसी बीच उम्मीद खान के प्रयासों से उसकी नौकरी लगी। इसी बात को लेकर रमन, उम्मीद खान से रंजिश रखता है। रमन कई बार उसके अपहरण का प्रयास भी कर चुका है।

शादी के दो माह बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई

दूसरे गवाह साहिल ने बताया कि रमन उन्हें लगातार धमकी दे रहा था कि यदि उसकी पत्नी को वापस नहीं किया तो वह उन्हें आतंकवादी घोषित करा देगा। इसी आधार पर पुलिस ने रमन शर्मा निवासी राज एन्क्लेव, देहरादून को हिरासत में लिया। एसओ सहसपुर पीडी भट्ट ने आरोपी रमन के हवाले से बताया कि शादी के दो माह बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

उसे शक था कि उम्मीद खान और साहिल के प्रभाव के कारण उसकी पत्नी वापस नहीं आ रही है। इन दोनों को फंसाने के लिए आरोपी ने आईएमए को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र डाक के माध्यम से कमांडेंट को भेजा था। एलआईआयू और आईबी की टीम ने सहसपुर थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की है। पुलिस ने रमन शर्मा से लैपटॉप और एक टैब बरामद किया है। उसके बाद उसका गलत सूचना देकर समाज में दहशत फैलाने के आरोप में चालान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed