फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mamta presented the example of women empowerment, buying rickshaw on loan and selling vegetables in village

ममता ने पेश की नारी सशक्तीकरण की मिसाल, कर्ज लेकर रिक्शा खरीद गांव में बेचती हैं सब्जियां 

Thu, 11 Jun 2020 03:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Jun 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Mamta presented the example of women empowerment, buying rickshaw on loan and selling vegetables in village
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

एक महिला ने खुद के प्रयास से आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनकर नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश की है। खदरी निवासी ममता मजदूरी कर किसी तरह अपना गुजर बसर करती थीं, लेकिन यह उसे रास नहीं और कर्ज पर ई-रिक्शा खरीदकर सब्जी की दुकान लगा ली। ममता के इस जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन


ग्राम सभा खदरी वॉर्ड-5 (मोटा प्लॉट) में रहने वाली ममता पति धर्मवीर सिंह के साथ मजदूरी दिहाड़ी कर परिवार चला रही थी। दंपति का एक बेटा भी है। ममता के मुताबिक ठेकेदार मजदूरी दिए भाग गया। इसके बाद खाने के लाले पड़ गए। इसके बाद ममता ने खुद कुछ करने की ठानी। ममता ने ठेली खरीदकर सब्जी बेचने का काम शुरू किया। इसी बीच उसने ई-रिक्शा के बारे में सुना कि उसमें पेट्रोल की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन


इसके बाद ममता ने किसी से दो प्रतिशत ब्याज पर 50 हजार का कर्ज लिया और रिक्शा से सब्जी बेचने लगी। एक महीने में ममता के ई रिक्शा और जीवन यापन पटरी पर आ गया। ममता ने ईरिक्शा चलाना सीखा और खुद सब्जियां बेचने निकलने लगी। अब ममता ने पति को भी मजदूरी करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मवीर अब सब्जी बेचने में ममता की मदद करता है। ममता ने कहा कि गांव के सोहनलाल रतूड़ी ने उसे बहुत प्रेरणा दी। ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने कहा कि ममता ने नारी सशक्तीकरण की मिसाल कायम की है। वॉर्ड सदस्य मीना कुकरेती ने ममता के जज्बे की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed