{"_id":"db1fa60f8e62aeff158af00f307ccba1","slug":"mamta-bohra-filed-a-police-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा की पत्नी ने भेजे अश्लील एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा की पत्नी ने भेजे अश्लील एसएमएस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Oct 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारोगा पति के खिलाफ पत्नी के आरोप गलत साबित हुए तो उसने मामले की जांच करने वाली महिला पुलिस अफसर को अश्लील और गाली-गलौच के एसएमएस भेजकर धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिला पुलिस अफसर ने उसके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार में तैनात एक दरोगा पर उसकी पत्नी ने एक महिला से अवैध संबंध और प्रताड़ित करने जैसे आरोप लगाते हुए डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा से शिकायत की थी।
विज्ञापन
मामले की जांच हुई तो आरोप गलत पाए गए। दून में तैनात महिला पुलिस अफसर ने 31 अगस्त को डीआईजी को जांच रिपोर्ट सौंपी थी।
अश्लील और गाली-गलौच के एसएमएस भेजे
इस बात का पता चलने पर दरोगा की पत्नी ने महिला अफसर को अश्लील और गाली-गलौच के एसएमएस भेजने शुरू कर दिए। वह अक्सर देर रात फोन कर महिला अफसर को परेशान करती रही।
विज्ञापन
महिला अफसर ने दरोगा की पत्नी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।