फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mali died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में माली की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 04 Mar 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
ब्यूरो / अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ Updated Sat, 04 Mar 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
Mali died in suspicious circumstances
dead body

चिन्यालीसौड़ उद्यान विभाग के माली की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव शनिवार सुबह स्यालना गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


डुंडा ब्लाक स्थित नगल गांव का विनोद सिलवाल (35) शुक्रवार रात अपने किसी रिश्तेदार के मेहंदी समारोह में शामिल होने तीन किमी दूर स्यालना गया था। रात को विनोद घर नहीं लौट पाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह स्यलाना गांव से 200 मीटर की दूरी पर स्थानीय लोगों को एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, जिसकी सूचना उन्होंने धरासु पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास जाकर देखा तो व्यक्ति मरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की पहचान विनोद सिलवाल पुत्र प्रेमलाल सिलवाल नगल गांव निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक विनोद के चाचा राममूर्ति सिलवाल ने बताया कि विनोद उद्यान विभाग में संविदा पर माली के पद पर तैनात था, जबकि उसके पिता प्रेमलाल राजस्व विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर स्यालना में तैनात हैं।

वहीं परिजन संदिग्ध हालत में हुई विनोद की मौत पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिजनों ने किसी के साथ रंजिश होने से इंकार किया है। केस की जांच कर रहे एसआई अमित शर्मा ने बताया कि विनोद सिलवाल की मौत प्रथम दृष्टया गिरने से हुई है। उसके सिर में चोट के निशान है। सही जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के चाचा राममूर्ति और चचेरे भाई दीपक ने बताया कि विनोद अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। उसकी पत्नी संतोषी देवी इन दिनों अपने बच्चों के साथ भटवाड़ी में रहती है। जहां विनोद की पहले ड्यूटी थी। चाचा राममूर्ति बताते हैं कि विनोद के शव से मोबाइल और पैसे नहीं मिली।


करीब आधी रात को विनोद ने अपने भाई राजेश को फोन किया था, लेकिन रात अधिक होने के कारण वह सो गया था, जिससे वह फोन रिसीव नहीं कर पाया। वहीं जहां विनोद का शव मिला, वह घर का रास्ता भी नहीं है। एसपी ददन पाल ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतल मिली है, लेकिन जब वहां घर का रास्ता नहीं है तो वह आधी रात वहां क्यों गया। पुलिस इस बिंदु पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed