फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Male Teacher Warden shameful Act with girl Student in Pantnagar university

हॉस्टल वार्डन की करतूत : 'पत्नी घर पर नहीं है, खाना कौन बनाएगा, तुम आ जाओ'

Thu, 14 Nov 2019 06:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Nov 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Male Teacher Warden shameful Act with girl Student in Pantnagar university
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के नित नए खुलासे हो रहे हैं। गत दिवस रैगिंग के नाम पर छात्रों के कपड़े उतरवाने का एक माह पूर्व का मामला प्रकाश में आने के बाद अब छात्राओं से द्विअर्थी बातें करने और रात में फोन कर परेशान करने का प्रकरण सामने आया है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार एक शिक्षक (वार्डन) ने गुरु-शिष्य परंपरा को तार-तार करते हुए एक छात्रा को आधी रात में फोन पर कहा कि ‘पत्नी घर पर नहीं है, खाना कौन बनाएगा, तुम आ जाओ’। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत कुलपति से की, लेकिन विवि प्रशासन ने इस मामले को भी दबा दिया।
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व कुछ छात्र-छात्राएं कुलपति से मिलीं और एक छात्रावास के वार्डन पर आधी-आधी रात में छात्राओं को फोन करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वार्डन उनसे फोन पर द्विअर्थी बातें करते हैं। फोन काटने पर दोबारा फोन कर परेशान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्रा ने बताया कि एक वार्डन ने रात करीब 12: 15 बजे मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसे पहले तो जन्मदिन की बधाई दी, फिर फोन कर कहा कि मेरी पत्नी घर पर नहीं है, खाना कौन बनाएगा, तुम आ जाओ। छात्रा के फोन काटने पर वह दोबारा फोन कर लगभग एक घंटे तक इधर-उधर की बातें करता रहा।

इधर, 10 दिन बीतने के बाद भी वार्डन पर कोई कार्रवाई न होते देख गत 21 अक्तूबर को रैगिंग मामले में बुलाई गई विश्वविद्यालय अनुशासन समिति (यूडीसी) की बैठक में छात्रा ने वार्डन के भेजे गए मैसेज दिखाते हुए अधिकारियों के समक्ष शिकायत की, लेकिन विवि प्रशासन मामले को दबाए रखा और आरोपी वार्डन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
 

21 अक्तूबर को यूडीसी की बैठक में कुछ छात्राओं ने टेक्स्ट मैसेज दिखाते हुए देर रात फोन कर परेशान करने के संबंध में वार्डन की शिकायत की थी। साथ ही यह भी बताया कि वह इस संबंध में कुलपति को भी अवगत करा चुके हैं। चूंकि शिकायत लिखित में नहीं की गई है, इसलिए वार्डन के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  - डॉ. सलिल तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, पंतनगर विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed