फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Making schools dustbins was not included in the new education policy

नई शिक्षा नीति में स्कूलों को कूड़ादान बनाना तो नहीं है

Sun, 17 Jul 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Making schools dustbins was not included in the new education policy
प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। इसकी शुरूआत 12 जुलाई को आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका बनाने से की गई। प्रदेश सरकार का दावा है कि उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने नई शिक्षा नीति लागू की है। अब जरा अपने प्रदेश के स्कूलों का हाल देखें। यह स्कूल उत्तराखंड का दूरस्थ क्षेत्र का नहीं। मैदानी जनपद हरिद्वार के धनपुरा का है। यह तस्वीर ही सब कुछ बयां कर रही है।
विज्ञापन

पथरी क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धनपुरा में 130 छात्र अध्ययनरत हैं। यह स्कूल हरिद्वार शहर से मात्र 28 किलोमीटर दूर हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर स्थित है। स्कूल के प्रांगण में प्रवेश करते ही यहां पढ़ने वाले बच्चों और कार्यरत शिक्षकों का स्वागत कूड़े के ढेर व दुर्गंध से होता है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुल चुके हैं और 12 दिन से अधिक बीत गए लेकिन इन कूड़े के ढेरों को साफ नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जून के महीने में स्कूल बंद थे। पंचायतों का कार्यकाल खत्म हुए एक साल से अधिक बीत चुका है। पंचायतें प्रशासकों के हवाले हैं इसलिए गांवों की साफ-सफाई का जिम्मा प्रशासक ग्राम पंचायत अधिकारी के पास है। जून में गांव में साफ-सफाई कराई गई थी। एकत्र कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लाकर स्कूल के प्रांगण में छोड़ दिया गया। तब से यह कूड़ा यहां से हटाया नहीं गया। अब यहां पढ़ने वाले छात्र और शिक्षक दुर्गंध से परेशान हैं। यहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी शिक्षा महकमे और पंचायत के अधिकारियों को नहीं। इसके बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार कश्यप का कहना है कि यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा रहता है। शिक्षा विभाग को बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करके सफाई करानी चाहिए। संवाद
विद्यालय के प्रांगण में कूड़ा डालने के संबंध में गांव के जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों की ओर से गांव से इकट्ठा कूड़ा स्कूल के प्रांगण में डालने की जानकारी मिली है। जल्द ही वहां से कूड़े को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed