फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Make block heads and heads administrators like district panchayat presidents

Dehradun News: जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुख व प्रधानों को बनाएं प्रशासक

Mon, 02 Dec 2024 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Make block heads and heads administrators like district panchayat presidents
- सहसपुर ब्लॉक प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। ग्राम प्रधान संगठन ने प्रदेश सरकार से ब्लॉक प्रमुखों व ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों को सरकार ने उनके स्थानों पर ही प्रशासक बना दिया है। ऐसे में पंचायत व ब्लॉक स्तर पर भी एक जैसी ही व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार शीघ्र इस मामले पर निर्णय नहीं लेती है तो जनप्रतिनिधि पांच दिसंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सहसपुर के ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण सरकार ने ग्राम प्रधानों व ब्लॉक प्रमुखों के स्थान पर सरकारी अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया है। जबकि, जिला पंचायत के अध्यक्षों को उनके नियुक्ति के स्थानों पर ही प्रशासक बना दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा पंचायतों में दो तरह की व्यवस्था को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, कहा एक देश, एक विधान, एक चुनाव, एक निशान की बात करने वाली भाजपा की सरकार में पंचायत अध्यक्षों के लिए अलग और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए अलग व्यवस्था निंदनीय है। कहा कि ब्लॉक प्रमुखों व प्रधानों को भी प्रशासक बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार ने शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया तो पांच दिसंबर को प्रदेश के सभी प्रधान व ब्लाक प्रमुख मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री रजनी देवी, मनोज कुमार, बेबी रानी, लव कुमार, संदेश कुमार, आरती जोशी, धीरज कुमार, कोमल देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed