फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Make arrangements to provide information about traffic jams through social media: Chief Secretary

ट्रैफिक जाम की सूचना सोशल मीडिया से देने की व्यवस्था करें : मुख्य सचिव

Thu, 26 Feb 2026 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements to provide information about traffic jams through social media: Chief Secretary
- सीएस ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक जाम, भीड़ या किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना यात्रियों को सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि एक सप्ताह में इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। साथ ही यात्रा संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की जाए।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने ने स्वास्थ्य विभाग को केदारनाथ- बदरीनाथ रूट पर सभी चिकित्सालयों को पूरी तरह क्रियाशील करने को और ऊर्जा निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि यात्रा मार्ग पर आवश्यक मशीनों, उपकरणों, परिसंपत्तियों की मैपिंग कर ली जाए, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर उनका तेजी से उपयोग किया जा सके। पशुपालन विभाग को यात्रा मार्ग पर पशुधन के पंजीकरण, उपचार, कैजुअल्टी की स्थिति में समुचित निस्तारण के लिए स्थानीय निकायों के समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
विज्ञापन

---
आपात स्थिति में यात्रा रोक सकते हैं गढ़वाल आयुक्त
बैठक में किसी आपात स्थिति में यात्रा रोकने की अवधि और स्थान निर्धारण का दायित्व आयुक्त गढ़वाल मंडल को सौंपा गया। सीएस ने जिलाधिकारी चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी को स्थानीय स्तर पर सभी विभागों, एजेंसियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछले वर्षों के अनुभव और चुनौतियों की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए सुदृढ़ और व्यावहारिक प्लान तैयार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रमुख स्थानों पर क्यूआर कोड अंकित करें

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रमुख स्थलों पर क्यूआर कोड अंकित किए जाएं, जिनके माध्यम से यात्रियों को संबंधित स्थान एवं आसपास की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही सभी मुख्य बिंदुओं पर स्पष्ट सूचना देने वाले बोर्ड लगाए जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ वी मुरुगेशन, सचिव सचिन कुर्वे, रणबीर सिंह, डीएस गर्ब्याल समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed