फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Make arrangements at ISBT before Chardham Yatra: Minister

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले चुस्त-दुरुस्त की जाएं रोडवेज की सेवाएं

Tue, 05 Apr 2022 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements at ISBT before Chardham Yatra: Minister
देहरादून आईएसबीटी का निरीक्षण करते परिवहन मंत्री चंदन राम दास। संवाद - फोटो : DEHRADUN
चारधाम यात्रा से पहले आईएसबीटी पर व्यवस्थाएं करें दुरुस्त : मंत्री
विज्ञापन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने सोमवार को आईएसबीटी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी अव्यवस्थाओं को एक माह में सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सोमवार को रामदास एकाएक आईएसबीटी पहुंचे और व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों और यात्रियों से तमाम जानकारियां जुटाईं। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आईएसबीटी के संचालन का जिम्मा 2023 तक रैमकी कंपनी के पास है। उन्होंने देखा कि परिसर में यात्रियों के लिए वेटिंग रूम नहीं है। साथ ही परिसर में भी पर्याप्त कुर्सियां नहीं लगाई गई हैं। साथ ही शौचालय भी ढ़ंग से साफ नहीं किए थे। एंट्री और एग्जिट दोनों ही गेट पर अतिक्रमण हो रखा है। ऑटो वाले अपने वाहनों को वहां खड़ा कर रहे हैं। इसके कारण आवाजाही में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि हम इस भवन में किरायेदार हैं। हम भवन कंपनी के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि उनके पास 24 बीघा जमीन हरिद्वार रोड पर है, जिस पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ग्रीन बिल्डिंग बनाई जानी । उन्होंने कहा कि बस अड्डा चलाना रोडवेज का काम है। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी की पूरी जमीन एमडीडीए की है। उन्होंने चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ऑनलाइन सिस्टम, गाड़ियों की फिटनेस इत्यादि दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed