फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति 2019: इस शुभ संयोग में राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनेंगे सारे बिगड़े काम

Tue, 15 Jan 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Donate these things according to zodiac sign
makar

मकर संक्रांति पर इस बार सालों बाद सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सूर्यदेव मकर संक्रांति की रात्रि (14 जनवरी 2019) 8:08 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो 15 जनवरी (मंगलवार) दोपहर 12 बजे तक मकर राशि में रहेंगे। इसलिए 15 जनवरी (मंगलवार) 2019 को दोपहर 12 बजे से पूर्व ही स्नान दान का शुभमुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य संदीप भारद्वाज शास्त्री और पंडित राजेश शर्मा का कहना है कि इस अवसर पर दान सौ गुना बढ़कर फिर मिल जाता है। तो अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान जरूर करें।

Makar Sankranti 2019 Donate these things according to zodiac sign
til gud

मेष राशि
मेष राशि के लोग तिल और हल्दी के साथ-साथ घी का भी दान करें। ऐसा करने से शीघ्र ही उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र, मूंगफली और तिल का दान करना शुभ रहेगा।

Makar Sankranti 2019 Donate these things according to zodiac sign
खिचड़ी दान करते लोग

मिथुन राशि: इस राशि के लोग भी तिल, गर्म कपड़े, खिचड़ी और घी का दान करें तो बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा

कर्क राशि: इस राशि के लोगों के लिए कंबल, मूंगफली, तिल, साबूदाना और ऊन का दान करना लाभदायक होगा। यह दान देने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Donate these things according to zodiac sign
dana

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए अपनी क्षमता के अनुसार तिल, साबुत चावल, चांदी की कोई वस्तु, फल और कंबल का दान करना बेहतर होगा।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुध हैं। संक्रांति के दिन इस राशि के लोग कंबल के अलावा तेल, मूंगफली, तांबे के बर्तन, लाल कपड़ा और उड़द दाल का दान जरूर करें। ऐसा करने से आपको नौकरी में पदोन्नति जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 Donate these things according to zodiac sign
दान

तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए तेल, रुई, वस्त्र, तिल, साबुत मूंग, हरी सब्जियां, खिचड़ी और राई का दान करना लाभकारी होगा। यह दान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और सभी बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के लिए गुलाबी कपड़े, मिश्री, फल, गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी और अपनी क्षमता अनुसार कंबल दान करने से लाभ मिलेगा। ऐसा करने से रुके कार्य पूरे होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed