फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Major General MPS Gill on Monday took over as General

Dehradun News: मेजर जनरल एमपीएस गिल ने संभाला कार्यभार

Tue, 27 May 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Major General MPS Gill on Monday took over as General
मेजर जनरल एमपीएस गिल ने सोमवार को उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने शौर्य स्थल पर मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


मेजर जनरल गिल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें 16 दिसंबर 1989 को 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री में कमीशन मिला। अपने गौरवशाली सैन्य कॅरिअर के दौरान उन्होंने पश्चिमी सीमा पर एक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन और एक बख्तरबंद ब्रिगेड का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।
विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड सब एरिया की कमान संभालने के बाद मेजर जनरल गिल ने कहा, उनका मुख्य फोकस सैन्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के समावेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के कल्याण और राज्य प्रशासन के साथ समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed