फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   main highway of uttarakhand block due to heavy snowfall

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से थमी रफ्तार, तीन प्रमुख हाईवे बंद

Wed, 18 Jan 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल-कुमाऊं
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल-कुमाऊं Updated Wed, 18 Jan 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
main highway of uttarakhand block due to heavy snowfall
snowfall

लगातार तीसरे दिन भी जारी रही भारी बर्फबारी से गढ़वाल में तीन प्रमुख हाईवे (बदरीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री) समेत कई छोटे मार्ग और संपर्क मार्ग बंद रहे। उधर, बुधवार को देहरादून में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। जिससे शहर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

विज्ञापन


उधर, कुमाऊं में भी बर्फ‌बारी के चलते थल-मुनस्यारी स्टेट हाईवे सात घंटे के लिए बंद रहा। बर्फबारी और रास्ते बंद होने के कारण लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली सहित ऊंची चोटियों में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी बर्फबारी जारी रही। हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ तक हाईवे बर्फ से ढक गया है, जिससे चीन सीमा क्षेत्र में स्थित माणा में आईटीबीपी और सेना की आवाजाही ठप पड़ गई है। इससे बदरीनाथ धाम में रह रहे जवान भी निचले क्षेत्रों में नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजमुला घाटी के पाणा और ईराणी गांव के लिए सप्लाई हो रही बिजली लाइन बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे तीन दिनों से इन गांवों में अंधेरा पसरा है। पाणा-ईराणी तक जाने वाला पैदल रास्ता भी बर्फ से ढक गया है, जिससे ग्रामीण अपने गांवों में ही कैद हो गए हैं। मंगलवार को औली में बर्फबारी के बीच ही पर्यटकों की आवाजाही बनी रही।

मलारी, नीती, बांपा और चीन सीमा क्षेत्र की चोटियां बर्फ से ढकी

main highway of uttarakhand block due to heavy snowfall
snowfall - फोटो : amar ujala

वहीं जोशीमठ-औली मोटर मार्ग कवांण बैंड से आगे बर्फ जमने से बंद हो गया है। पर्यटक रोपवे से औली के दीदार को पहुंच रहे हैं। मलारी, नीती, बांपा और चीन सीमा क्षेत्र की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। यहां भी आईटीबीपी और सेना के जवानों को बर्फबारी में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग दिनभर घरों में दुबके रहे।

केदार धाम में एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान 
केदारनाथ में मंगलवार को पूरे दिन तेज शीतलहर का प्रकोप बना रहा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में कुछ सुधार हुआ। पिछले 40 घंटे के बाद धाम में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा जबकि न्यूनतम माइनस 10 दर्ज किया गया।

धाम में सवा पांच फीट से अधिक बर्फ जमा है। तुंगनाथ, मद्महेश्वर, हरियाली डांडा क्षेत्र में मंगलवार को भी हल्का हिमपात हुआ। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ आदि स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहे। रुद्रप्रयाग में अधिकतम 18 और न्यूनतम चार डिग्री रहा। 

बर्फबारी से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

main highway of uttarakhand block due to heavy snowfall
Snowfall - फोटो : PTI

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर बर्फबारी के कारण यातायात बंद हो गया है। यमुनोत्री हाईवे फूलचट्टी से आगे भारी बर्फबारी के चलते बाधित है। गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल धराली से आगे यातायात ठप हो गया है। जिले में जारी बर्फबारी के कारण सड़क और पैदल रास्ते बंद होने लगे हैं।

बर्फबारी के कारण फूलचट्टी से आगे यातायात ठप है। इससे खरसाली, बीफ, निषणी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क ठप हो गया है। गंगोत्री हाईवे पर भी धराली से आगे यातायात ठप पड़ा है। राहत की बात यह है कि जिले में लिंक मार्गों के बंद होने की सूचना नहीं है। 

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी
उत्तरकाशी जिले में मौसम खराब रहने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद फिर से हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। निचले इलाकों में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन धूप न होने से लोग कोरी ठंड से ठिठुरते रहे। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है।

निचले इलाकों में भीषण ठंड के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। मोरी ब्लाक के दूरस्थ गांवों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। इन गांवों में कई जगहों पर बीते कुुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण पैदल रास्ते बंद हैं। गंगाघाटी के गंगोत्री समेत मुखबा, हर्षिल, धराली, सुक्खी टॉप, हर्षिल, भटवाड़ी, रैथल आदि जगहों पर बर्फबारी जारी है। 

थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात सात घंटे बंद

main highway of uttarakhand block due to heavy snowfall
snowfall

थल-मुनस्यारी स्टेट हाइवे में मंगलवार को सात घंटे यातायात बंद रहा। कालामुनि के पास हुए हिमपात के कारण वाहनों की आवाजाही रात एक बजे से बंद हो गई। मंगलवार सुबह आठ बजे बर्फ हटाने के बाद इस रोड पर यातायात सामान्य हो पाया। 
मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस 4 में पहुंच गया है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मुनस्यारी के आसपास की पहाड़ियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। खलियाटॉप, बेटुलीधार, नया बस्ती, मिलम, नामिक में लगातार बर्फ गिर रही है।

इधर, जिला मुख्यालय में घने बादल घिरे रहे। दिनभर तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आ गई। आज यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बादलों की आवाजाही बनी रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना जताई है।

निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर बौछारें गिरने की भी संभावना है। फिलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस बीच जिले के सभी ऊंचाई वाले इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है। बेड़ीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट में ठंड से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है और सुबह भी लोग देर तक काम में नहीं निकल पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed